फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बिना परमिट और फिटनेस के बच्चों को ले जा रही थी वैन

Wed, 04 Nov 2026 01:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दढ़ियाल। स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा के नाम पर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग नजर आ रही है। नारायणपुर के प्ले स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को घर पहुंचाने के लिए लंबे समय से एक निजी वैन का इस्तेमाल किया जा रहा था।
विज्ञापन

हरियाणा नंबर की इस वैन का स्कूल वाहन के रूप में वैध परमिट भी नहीं था। इसके बावजूद गाड़ी लगातार बच्चों को ले जा रही थी लेकिन न तो परिवहन विभाग की नजर में यह गाड़ी आ सकी और न ही अभिभावक इस पर ध्यान दे सके।
बताया जाता है कि वैन ग्राम सरकथल निवासी युवक की है। वह निजी तौर पर इस गाड़ी से बच्चों को स्कूल से घर पहुंचाने का काम करता था। लंबे समय से गाड़ी के जरिये बच्चों का आवागमन कराया जा रहा था। खास बात यह है कि वैन हरियाणा नंबर की थी और उसके पास स्कूली बच्चों के परिवहन का परमिट नहीं था। गाड़ी की बाहरी हालत देखकर उसकी फिटनेस पर भी सवाल उठ रहे थे।
विज्ञापन

000

क्या हैं मानक
- बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने वाली निजी वैन के पास निर्धारित श्रेणी का वैध परमिट होना चाहिए।
- स्कूल वैन में चालक सहित अधिकतम 13 लोगों की बैठने की क्षमता निर्धारित है। क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाना नियमों के विपरीत है।
- स्कूल वैन की उम्र पंजीकरण की तारीख से 10 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- स्कूल वैन पीले रंग की होनी चाहिए। जो वाहन विशेष रूप से स्कूल ड्यूटी के लिए नहीं हैं, उनमें निर्धारित पीली पट्टी होनी चाहिए।
- वैन की बॉडी बंद होनी चाहिए। कैनवास की छत वाले वाहन को स्कूल वैन के रूप में अनुमति नहीं है।
- सभी सीटों पर सीट बेल्ट की व्यवस्था अनिवार्य है।
- वैन में प्राथमिक उपचार पेटी और पांच किलोग्राम का अग्निशमन यंत्र होना चाहिए।
- वैन में स्पीड लिमिट डिवाइस होना चाहिए, जिससे गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक न हो।
- चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस और कम से कम पांच वर्ष का वाहन चलाने का अनुभव होना चाहिए।
- चालक के अतिरिक्त एक अटेंडेंट होना चाहिए। छात्राओं के सफर में महिला अटेंडेंट की व्यवस्था का भी प्रावधान है।
- नियमों में सीसीटीवी कैमरे और व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस का भी प्रावधान किया गया है।
- वाहन में सफर करने वाले बच्चों का नाम, कक्षा, पता, मोबाइल नंबर, ब्लड ग्रुप और रूट की जानकारी उपलब्ध होनी चाहिए।
वर्जन
घटना की जानकारी नहीं है। वाहन स्वामी की जानकारी की जाएगी और वैन की हालत भी देखी जाएगी। इसके आधार पर जो कार्रवाई बनती है, वह की जाएगी। रोजाना ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। गलत तरीके से वाहन चलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। - होरीलाल, पीटीओ, परिवहन विभाग, रामपुर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें