फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बरेली के व्यक्ति के इशारे पर पंजाब भेजी जा रही थी अफीम की खेप

Wed, 04 Nov 2026 12:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफनी (रामपुर)। सैफनी में एक करोड़ रुपये की अफीम के साथ पकड़े गए तीनों तस्कर बरेली के एक व्यक्ति के इशारे पर मादक पदार्थ की सप्लाई कर रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें स्कॉर्पियो गाड़ी से अफीम की खेप पंजाब पहुंचानी थी।
विज्ञापन

वहां पहले से तय पार्टी को डिलीवरी देने के निर्देश मिले थे। पुलिस अब उस व्यक्ति की पहचान और तस्करी के पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है, जिसके कहने पर आरोपी अफीम लेकर निकले थे।
दो नवंबर को सैफनी पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने बिलारी-शाहबाद मुख्य मार्ग पर शिव धर्मकांटे के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो एन से 20.497 किलोग्राम अफीम बरामद हुई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने इसकी अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई है। एएसपी अनुराग सिंह के मुताबिक, गिरफ्तार अवधेश कुमार शर्मा और नवीन बरेली जिले के रहने वाले हैं, जबकि तीसरा आरोपी विपिन कुमार पंजाब के मोगा जिले का निवासी है।
पूछताछ में तीनों ने बताया कि वे बरेली के एक व्यक्ति के लिए काम करते हैं। उसी के निर्देश पर अफीम की खेप लेकर पंजाब जा रहे थे। वहां किस व्यक्ति को डिलीवरी देनी थी, इसकी जानकारी भी उन्होंने पूछताछ में दी है।
0000
मोबाइल फोन से खुल सकते हैं नेटवर्क के राज
तस्करों के पास से चार मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। पुलिस इन मोबाइल फोन की जांच के जरिये सप्लायर और खेप लेने वाले लोगों के संपर्कों की जानकारी जुटा सकती है। हालांकि, मुख्य सप्लायर की गिरफ्तारी और नेटवर्क के अन्य सदस्यों की भूमिका को लेकर अभी पुलिस की जांच जारी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6,220 रुपये नकद और स्कॉर्पियो एन गाड़ी भी बरामद की है। एएसपी अनुराग सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें