रामपुर। मिलक खानम थाना क्षेत्र के पीपली वन में एक शव बरामद हुआ है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मंगलवार को सूचना मिली कि पीपली वन में एक शव पड़ा है। सूचना पर मिलक खानम और गदरपुर पुलिस मौके पर पहुंची थी।इस दौरान सीमा विवाद के चलते शव वही पड़ा रहा।बाद में मिलक खानम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस की मानें तो मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष के आसपास है।आसपास के लोगों से पुलिस ने मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन उसके बारे में पता नहीं लग सका है।मिलक खानम थाना पुलिस राजेश कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हुई है ।आसपास के लोगों से जानकारी करने का प्रयास किया जा रहा है। जिस जगह शव मिला है उसके आसपास उत्तराखंड की सीमा के गांव है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि शव किसी उत्तराखंड निवासी का हो सकता है।