फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की ढाई हजार कच्ची गलियों को पक्की करने की कवायद शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की ढाई हजार कच्ची गलियों को पक्की करने की कवायद शुरू
विज्ञापन

जिले की 680 ग्राम पंचायतों की गलियों को पंचायत राज विभाग ने चिह्नित किया
रामपुर। गांवों की कच्ची गलियों को अब पक्का किया जाएगा। जिलाधिकारी के आदेश के बाद पंचायत राज विभाग की ओर से करीब ढाई हजार कच्ची गलियां चिन्हित की जा चुकी हैं। इन गलियों की लंबाई 500 किलोमीटर से अधिक है। विभागीय अफसरों का दावा है कि अब इन गलियों को पक्का किया जाएगा। इसके लिए गलियों में सीसी व खड़ंजा से निर्माण कार्य होंगे, जिससें ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी। ये काम मानसून के बाद शुरू होने की उम्मीद है।
जिले के गांवों की स्थिति बदहाल है। तमाम गांव ऐसे हैं, जहां के प्रमुख संपर्क मार्ग तक कच्चे हैं। वहीं, गांवों के भीतर की हालत तो और भी दयनीय है। गांवों में रास्ते पक्के नहीं हो सके हैं। ग्रामीणों की इन्हीं समस्याओं को देखते हुए पिछले दिनों जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने पंचायत राज विभाग को जिले के सभी गांवों की कच्ची गलियों को चिन्हित करने के आदेश दिए थे। जिसके बाद विभाग की ओर से गांवों का सर्वे कच्ची गलियों को चिन्हित किया गया था। विभागीय अफसरों के मुताबिक जिले में करीब ढाई गलियां कच्ची हैं। इनमें अधिकांश ऐसी गलियां हैं, जो गांव आबादी का विस्तार होने के बाद नए मकान बने हैं। ऐसे में अब इन गलियों में भी सीसी रोड और खडंजा बिछाया जा सकेगा, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा हो। गांवों में बरसात के बाद यह काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जिलाधिकारी के आदेश के बाद गांवों की कच्ची गलियां चिन्हित करने का काम शुरू हुआ था, जो पूरा हो गया है। करीब ढाई हजार गलियां कच्ची सामने आईं थीं। लिहाजा, अब इन गलियों को पक्का करने के लिए ग्राम पंचायतें अपने-अपने स्तर से धन की उपलब्धता के आधार पर सीसी रोड व खड़ंजे का निर्माण कराएंगी, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतें न हों।
-दुर्गा प्रसाद तिवारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, रामपुर
-------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें