लखीमपुर की घटना के दोषियों को दी जाए फांसी
शाहबाद। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने लखीमपुर में हुई घटना के दोषियों को फांसी देने की मांग की गई है। साथ ही घटना की जांच सुप्रीम कोर्ट के वर्तमान कार्यरत न्यायाधीश से कराए जाने की बात भी कही गई है।
लखीमपुर प्रकरण में विभिन्न संगठनों में काफी उबाल है। इस प्रकरण में किसानों पर गाड़ियों से कुचलने कर हत्या कर देने के मामले में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के तमाम कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद संगठन के तमाम कार्यकर्ताओं ने चार सूत्रीय ज्ञापन राष्ट्रपति को संबोधित एसडीएम को सौंपा। जिसमें मांग की गई है कि उत्तर प्रदेश सरकार में पुष्पेंद्र यादव, पिंटू पटेल समेत सैकड़ों पिछड़ों, मुसलमानों एवं अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों का फर्जी एनकाउंटर के अलावा तमाम पिछड़े वर्ग के लोगों को हटाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को क्षति पहुंचाई जाती रही है। जिससे प्रदेश की जनता का हाल से बेहाल हो गया है।
ज्ञापन में कहा गया है कि लखीमपुर खीरी की घटना में आरोपी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे आशीष कुमार मिश्र पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस रिमांड पर ले। साथ ही घटना के दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की है। इसके अलावा मृतकों को पांच-पांच करोड़ रुपये मुआवजा दिलाने एवं पीड़ित परिवारों को सुरक्षा देने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में जसवंत सिंह सागर, जहूरूल इस्लाम, अमृत सिंह सागर, मित्रपाल सिंह, वीर सिंह, सुरेंद्र कुमार, हिरदेश कुमार, रजि मियां, अकरम अली आदि उपस्थित रहे।