फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मूक बधिर बालिका से दुष्कर्म मामले में पीड़िता की मां की गवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सैफनी थानाक्षेत्र में मूक बधिर बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में अदालत में सुनवाई शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को पीड़िता की मां की गवाही हुई। अभियोजन अभियोजन की ओर से पीड़िता की मां को कोर्ट में पेश किया गया था। मामले की शुक्रवार को भी सुनवाई होगी।
विज्ञापन

सैफनी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की मूक बधिर बेटी के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया था। विरोध करने पर उसकी पिटाई की थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। वह घायल अवस्था में ही खेत में पड़ी मिली थी। मूक बधिर बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई थी। पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी दान सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
उधर, गंभीर रूप से घायल बालिका को इलाज के लिए मेरठ रेफर किया गया था, जहां से इलाज के बाद परिजन बालिका को घर ले आए थे। मामला तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी थी और फिर दो दिन पहले इस मामले की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी थी।
विज्ञापन

कोर्ट ने मामले को संज्ञान लेते हुए सुनवाई शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ आरोप तय कर दिए गए हैं। अब मामले में गवाही शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को कोर्ट में अभियोेजन की ओर पीड़िता की मां को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्होंने गवाही दी। अब शुक्रवार सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें