फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: विवाद में बीच-बचाव करना पड़ा महंगा युवक की बाइक तोड़ी

Fri, 23 May 2025 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दढ़ियाल (रामपुर)।
विज्ञापन

चौकी क्षेत्र के गांव रजपुरा टांडा निवासी एक युवक को झगड़े में बीच-बचाव करना भारी पड़ गया। उसकी बाइक तोड़ दी गई। पीड़ित लखविंदर सिंह पुत्र जोगा सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह काशीपुर स्थित एक फैक्टरी में मजदूरी करने के बाद घर लौट रहा था, तभी रास्ते में बलविंदर सिंह का किसी अन्य व्यक्ति से विवाद हो रहा था।
विज्ञापन

लखविंदर सिंह ने जब मामले में हस्तक्षेप कर बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उत्तराखंड काशीपुर के कटकुइयां निवासी बलविंदर सिंह उर्फ सोनू भड़क गया। आरोप है कि बलविंदर सिंह ने लखविंदर की बाइक धारदार तलवार से क्षतिग्रस्त कर दी और उसके बाद पीड़ित के घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन

बाद में लखविंदर सिंह ने चौकी पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई, जिसके बाद पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बलविंदर सिंह को चौकी ले आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें