2019 में डूंगरपुर बस्ती में रहने लोगों ने गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आजम खां के इशारे पर उनसे मारपीट, लूटपाट कर उनके घर को जेसीबी ध्वस्त कर दिया गया। जिसमें आजम खां समेत कई आरोपी हैं।
डूंगरपुर प्रकरण के चार मामलों में शनिवार को गवाहों की गवाही पूरी हो गई है। दो मामलों में एफआईआर लेखक और दो मामलों में महिला गवाह ने गवाही दी। आजम खां के अधिवक्ता ने उनसे जिरह की। उनकी गवाही पूरी हो गई।
विज्ञापन
2019 में डूंगरपुर बस्ती में रहने लोगों ने गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आजम खां के इशारे पर उनसे मारपीट, लूटपाट कर उनके घर को जेसीबी ध्वस्त कर दिया गया। जिसमें आजम खां, उनके पूर्व मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू, पूर्वपालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां, सेवानिवृत्त सीओ आलेहसन, ठेकेदार बरकत अली, जिबरान समेत अन्य कई आरोपी हैं। इस मामले में गंज थाने में 12 मुकदमे दर्ज किए गए थे।
जिसमें सभी मामलों में आजम खां की जमानत मंजूर हो चुकी है। शनिवार को डूंगरपुर प्रकरण के चार मामलों की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (सेशन ट्रायल) में हुई। दो मामलों में एफआईआर लेखक परविंदर और दो मामलों में महिला गवाह ,स्वेलहा ने गवाही दी। आजम खां के अधिवक्ता ने उनसे जिरह की। उनकी गवाही पूरी हो गई है।