संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल की डंसा पंचायत में शनिवार को ग्रामीण स्तरीय खेलकूद स्पर्धा शुरू हुई। तीन दिन तक चलने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभागी वॉलीबाल, बैडमिंटन, रस्साकशी और चित्रकला सहित अन्य स्पर्धाओं में भाग लेंगे। शनिवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ सेवानिवृत्त अधीक्षक केदार सिंह ठाकुर ने किया।
पंचायत प्रधान देशराज ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के मकसद से इस खेलकूद स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर रूपदास भारती और प्रीतम ठाकुर के अलावा अन्य मौजूद रहे।