फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालपुर में कोसी नदी पर अस्थाई पुल शुरु कराने के लिए तटबंध का कार्य शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिला मुख्यालय से टांडा को जाने वाली लालपुर पुल पर अस्थायी पुल तक आने के लिए सिंचाई विभाग ने तटबंध बनाने का कार्य शुरू कर दिया है, जिससे क्षेत्रवासियों में खुशी है। अब रामपुर से टांडा सैदनगर को जाने के लिए अस्थायी पुल शुरू होने से लोगों को राहत मिलेगी। क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी का आभार जताया है।
विज्ञापन

लालपुर स्थित कोसी नदी पर स्थायी पुल बनने तक अस्थायी पुल के जरिए काम चलाया जाता है। इससे क्षेत्र की करीब पांच लाख आबादी को फायदा पहुंचता है। लेकिन, बीते माह कोसी नदी में बाढ़ से तटबंध कट गया था और पुल बाढ़ के पानी में बह गया था।
इसके बाद से ही अस्थायी पुल बनाने की मांग उठ रही थी। जल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन काफी दिनों से अस्थायी पुल बनाने की मांग कर रहे थे। जिसके बाद बुधवार को सिंचाई विभाग की ओर से अस्थायी पुल बनाने के लिए तटबंध का निर्माण शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

360 मीटर लंबे बनने वाला वाले इस तटबंध को बनाने के लिए विभाग के करीब सात लाख रुपये खर्च होंगे। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सियाराम ने बताया कि तटबंध निर्माण शुरू हो गया है। जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद सेतु निगम की ओर से अस्थायी पुल का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें