फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: किशोरी का करा दिया जबरन निकाह, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 03 Apr 2026 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। ग्राम शिकारपुर निवासी एक व्यक्ति ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया है कि उसकी नाबालिग पुत्री को गांव के ही कुछ लोगों ने बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के बाद जबरन निकाह करा दिया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार किशोरी 28 मार्च की रात करीब दो बजे घर से गायब हो गई। सुबह उठने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद आसपास तलाश की गई। जांच-पड़ताल में पता चला कि गांव के ही हसनैन उर्फ हरान, शाहरूख, अशरफ अली, नईम, गामा व साजिद समेत अन्य लोग उसे बहला-फुसलाकर और धमकाकर अपने साथ ले गए।
पीड़ित ने बताया कि जब वह परिजनों के साथ आरोपियों के घर पहुंचा और अपनी पुत्री को वापस करने की बात कही, तो आरोपियों ने इन्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि लड़की को जबरन लाया गया है और उसका निकाह हसनैन से करा दिया गया है।
विज्ञापन

साथ ही परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई। अभी वह नाबालिग है। उसका जन्म 2013 में हुआ है। सीओ कीर्ति निधि आनंद ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें