फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: महिला के अपहरण का प्रयास करने के मामले में रिपोर्ट

Fri, 03 Apr 2026 01:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र में कचहरी से लौटते वक्त महिला का अपहरण करने का प्रयास करने वाले पति सर्वेश कुमार और उसके साथियों के खिलाफ सिविल लाइंस कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

घटना बुधवार को सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में जौहर मार्ग पर हुई थी। गंगापुर आवास विकास काॅलोनी निवासी सुष्मिता का कहना है कि वह यहां पर किराये पर रहती है। उसका विवाह सर्वेश कुमार के साथ हुआ था। दोनों के बीच अनबन होने के कारण मौजूदा समय में मुकदमेबाजी चल रही है, जिसकी मौजूदा समय में कोर्ट में सुनवाई चल रही थी।
बुधवार को मुकदमे की तारीख थी, जिस पर महिला अपने भाई के साथ कचहरी गई थी। वहां पर उसका पति भी आया था। तारीख लेने के बाद महिला पैदल ही अपने भाई के साथ घर जा रही थी। बताते हैं कि महिला जैसे ही अपने घर की गली के बाहर पहुंची तभी पति अपने दो साथियों के साथ कार से आया और उसे रोक लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि पति ने अपने एक साथी की मदद से उसे जबरन कार में डालने की कोशिश की। विरोध पर उसकी पिटाई कर दी। सिविल लाइंस थाना प्रभारी ओमकार सिंह के अनुसार सुष्मिता की तहरीर पर सिविल लाइंस कोतवाली में पति सर्वेश कुमार और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें