फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरखेड़ा की टीम ने मथुरापुर को 50 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
पटवाई। क्षेत्र के लदौरी गांव में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट मैच का फाइनल मुकाबला नरखेड़ा और मथुरापुर के बीच खेला गया, जिसमें नरखेड़ा ने मथुरापुर टीम को 50 रनों से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

नरखेड़ा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। बल्लेबाजी कर नरखेड़ा ने 16 ओवर में 196 रन बनाए। बाद में बल्लेबाजी करने उतरी मथुरापुर की टीम 146 रन ही बना सकी। नरखेड़ा ने 50 रनों से मैच जीत लिया। नरखेड़ा की टीम के कप्तान आर्यन गौतम ने सर्वाधिक 46 रन बनाकर तीन विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। क्रिकेट टूर्नामेंट के मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे वीर खालसा समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अमृत सिंह, बंटी, रघुवीर सिंह, सुनील, अरविंद मिश्रा, कपिल, महेश आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें