फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूल की शिक्षिका रीता को मिला एडुलीडर्स अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। चमरौआ विकासखंड क्षेत्र के मॉडल प्राथमिक विद्यालय पंजाब नगर की शिक्षिका रीता को राज्य स्तरीय यूपी एडुलीडर्स अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया है। शिक्षिका को बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने गोरखपुर में हुए समारोह में सम्मानित किया। जनपद रामपुर से एक मात्र शिक्षिका का चयन इस पुरस्कार के लिए हुआ है।
विज्ञापन

राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक की ज्यूरी ने इन शिक्षिका द्वारा भेजे गए ऑनलाइन आवेदन के उपरांत प्रत्येक जनपद से कम से कम एक शिक्षक का चयन किया गया। सभी 75 जनपदों के शिक्षकों के आवेदनों में से 148 विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षकों का चयन किया गया। गोरखपुर के एनेक्सी भवन प्रेक्षागृह में आयोजित शैक्षिक गुणवत्ता सेमिनार में रीता ने अपनी प्रस्तुति दी। समारोह में मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी ने यह पुरस्कार दिया। आयोजन राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक डॉक्टर सर्वेश मिश्रा व गोरखपुर के जिलाधिकारी विजय किरण आनंद के निर्देशन में किया गया। शिक्षिका को पुरस्कार मिलने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना सिंह एवं खंड शिक्षा अधिकारी त्रिलोकी गंगवार व अन्य अधिकारियों तथा शिक्षकों ने खुशी व्यक्त की है। शिक्षिका रीता द्वारा विद्यालय में स्मार्ट क्लास, आकर्षक लाइब्रेरी का प्रबंध और बच्चों के खेलने के लिए पोल्स लगवाए गए हैं। बच्चों के बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था की गई। इन्होंने विद्यालय के भौतिक परिवेश को आकर्षक बनाने में अहम भूमिका निभाई। अपने नवाचारों एवं यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से कोरोना काल में बच्चों को पढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें