फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्स पोलियो की तर्ज पर कोरोना संक्रमितों की तलाश के लिए चलेगा डोर-टू-डोर अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में अब पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर कोरोना आशंकितों की तलाश से लेकर वैक्सीन की पहली डोज न लेने वाले लोगों को चिन्हित करने के लिए डोर-टू-डोर अभियान चलाया जाएगा। अभियान सात सितंबर से शुरू होगा, जिसको लेकर कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में जिला अधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला मलेरिया अधिकारी पंकज द्विवेदी ने बताया कि जिले पल्स पोलियो की तर्ज पर दो सदस्य टीम घर-घर जाकर ज्वर रोगी, कोविड के लक्षण वाले व्यक्ति, क्षय रोगी और नियमित टीकाकरण से छूटे बच्चों के साथ 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वैक्सीन की पहली खुराक न लेने वाले व्यक्तियों को चिन्हित किया जाएगा। इस दौरान जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारियों को नगरीय क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई एवं एवं फंगिंग करने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्य विकास अधिकारी को सभी ग्राम प्रधानों के साथ जूम के माध्यम से साफ-सफाई, एंटी लार्वा का छिड़काव, झाड़ियों को कटवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें