फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से छात्र की मौत

Sun, 23 Feb 2025 01:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। गांव मुबारकपुर में शनिवार को तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल सवार 14 वर्षीय छात्र को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्र की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक की पहचान अखिलेश के रूप में हुई है। वह स्थानीय स्कूल में कक्षा चार का छात्र था। शुक्रवार शाम करीब 6 बजे वह नगर से अपने घर लौट रहा था। अहरो मार्ग पर एक धर्मकांटे के सामने सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। इस दौरान बाइक चालक मौका पाकर फरार हो गया। घायल अखिलेश को पहले एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। फिर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता रोशनलाल मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम और आगे की कार्रवाई से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें