फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन न मिलने पर फिर हड़ताल पर बैठे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भोट। छह माह से वेतन न मिलने पर गुस्साए हाईवे चौड़ीकरण का कार्य कर 180 कर्मियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए कार्यदायी संस्था के प्लांट के मेन गेट में ताला लगाकर धरने पर बैठ गए। वहीं, पिछले दो दिन से भूख हड़ताल पर बैठे ठेकेदार को प्रोजेक्ट मैनेजर द्वारा कुछ भुगतान एक दो दिन के भीतर किए जाने तथा बाकी का भुगतान किश्तों में दिए जाने के लिखित आश्वासन ठेकेदारों ने भूख हड़ताल खत्म कर दी।
विज्ञापन

रामपुर काठगोदाम हाईवे के चौड़ीकरण का काम करीब पांच साल पहले शुरू हुआ था। जिसकी जिम्मेदारी सद्भाव इंजीनियरिंग लिमिटेड को दी गई थी। कार्यदायी संस्था ने हाईवे चौड़ीकरण के लिए खूंटाखेड़ा में प्लांट लगाया है। गुरुवार सुबह को कार्यदायी संस्था जुड़े करीब 180 कर्मियों ने पिछले दह माह से वेतन न मिलने पर काम बंद कर हड़ताल कर दी। गुस्साए कर्मी एकत्र होकर प्रोजेक्ट मैनेजर के कार्यालय में गए और बकाया वेतन की मांग की। प्रोजेक्ट मैनेजर द्वारा संतोषजनक जवाब न देने पर आक्रोशित कर्मचारी प्लांट के मेन गेट पर आ गए और गेट बंद कर गेट के सामने ही धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने बताया कि छह माह से वेतन न मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। इसलिए, जब तक पिछले छह माह का बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया जाएगा व चौड़ीकरण का कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे रहेंगें। वहीं, प्रोजेक्ट मैनेजर पार्थो सारथी सासमल ने बताया कि मैनेजमेंट से वार्ता हो गई है। ठेकेदारों और कर्मचारियों का बकाया भुगतान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें