फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में बढ़ रही बच्चों की संख्या, पढ़ाई के साथ कराई जा रहीं एक्टिविटी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कोरोना काल में दो सालों से घरों में बैठे-बैठे विद्यार्थियों का हाल बेहाल हो गया था। नए सत्र में स्कूल आकर, दोस्तों से मिलकर बच्चों के चेहरों पर रौनक लौट आई। स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या लगार बढ़ रही है। नन्हें-मुन्नों को खेल-खेल में शिक्षा ग्रहण कराई जा रही है। गतिविधियों के माध्यम से शिक्षा का स्तर ऊपर उठाने का प्रयास किया जा रहा हे। जब कुछ विद्यार्थियों से बात की गई तो सभी का कहना था कि घर में बैठे बोर हो गए थे। खेलकूद से दूर हो रहे थे। अब मन लगाकर अच्छे से पढ़ाई करेंगे।
विज्ञापन

मार्च 2020 में फैली कोरोना महामारी के बाद स्कूल दो सालों से बंद चल रहे थे। घरों में रहने के कारण विद्यार्थियों की भी लगभग सभी एक्टिविटी बंद हो गई थी। जिसके कारण बच्चों की मनोस्थिति और शारीरिक स्थिति कमजोर हो गई थी। बच्चों में कई प्रकार की समस्या देखने मिली थी। परीक्षा के समय खुले स्कूल और अभी नए सत्र से स्कूल खुलने के बाद विद्यार्थियोंका मन भी प्रसन्न हो गया। वहीं दूसरी ओर विद्यार्थियों को स्कूल में देखकर शिक्षक भी खुश हैं। बच्चों को नए सत्र में शुरूआती दिनों में खेल और गतिविधियों के माध्यम से शिक्षा दी जा रही है। कमजोर विद्यार्थियों के लिए अलग से कक्षाएं दी जा रही हैं। ताकि विद्यार्थी फिर से पहले की तरह पढ़ाई कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें