फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी रोकने के लिए घरों पर लगी स्ट्रीट लाइटें हटाई जाएंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बिजली चोरी करने में मददगार बनी स्ट्रीट लाइटों को अभियान चलाकर घरों से हटाया जाएगा। अवैध रूप से लगीं इन स्ट्रीट लाइटों से पूरी बिजली चोरी की करीब 15 फीसदी बिजली चोरी हो रही है। स्ट्रीट लाइटें हटाने के लिए विद्युत निगम और नगर पालिका मिलकर अभियान चलाएंगे। बिजली चोरी करने में माहिर लोग तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर रहे हैं। कहीं मीटर को टेंपर कर रिमोर्ट कंट्रोल से बिजली चोरी की जा रही है तो कहीं अंडर ग्राउंड लाइन में ही सर्विस केबल डालकर बिजली चोरी की जा रही है। बिजली चोरी करने में स्ट्रीट लाइटें भी काफी मददगार साबित हो रही हैं। अब तक विद्युत निगम ने ऐसे करीब 200 मामले पकड़े हैं।
विज्ञापन

शहर में स्ट्रीट लाइटें लोगों ने अवैध रूप से अपने घरों के छज्जों, गेट और ग्रिल पर लगवा रखी हैं। बिजली चोरी करने वाले
लोगों ने नगर पालिका से साठगांठ कर स्ट्रीट लाइटें घरों पर लगा रखी हैं। कुछ लोग तो बिजली चोरी करने के लिए बाजार से खरीदकर स्ट्रीट लाइटें घरों पर लगाकर बिजली चोरी कर रहे हैं। वे खंभे से स्ट्रीट लाइट तक केबल लाकर कनेक्शन कर लेते हैं। वहीं से केबल में कट लगाकर बिजली चोरी कर पूरे घर में आपूर्ति की जाती है।
शहर में करीब 12 हजार स्ट्रीट लाइटें खंभों पर नगर पालिका द्वारा लगाई गई हैं, जबकि करीब छह हजार स्ट्रीट लाइटें लोगों ने अवैैध रूप से घरों पर लगा रखी हैं, जिससे बिजली चोरी की जा रही है। अब तक अभियान चलाकर स्ट्रीट लाइटों से बिजली चोरी के करीब 200 मामले पकड़े गए हैं। विद्युत निगम ने नगर पालिका को अवैध रूप से लगाई गई स्ट्रीट लाइटों को सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें