बिलासपुर। भाकियू अंबावता की पंचायत में किसानों ने दिल्ली व पंजाब की तरह ही उत्तर प्रदेश में भी तीन सौ यूनिट बिजली फ्री किए जाने की मांग की है।
रविवार को भाकियू अंबावता के कार्यकर्ताओं की पंचायत ज्वालापुर भैंसिया सत्याना फार्म स्थित ब्लॉक अध्यक्ष सरदार अमरजीत सिंह ढिल्लो के आवास पर आयोजित की गई। इस दौरान किसानों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी ने कहा कि किसान एकजुट रहें। जाति धर्म में न बटें। यह देश किसान मजदूरों का है। इस देश की संख्या में सबसे बड़ा तबका किसान मजदूरों का है। लोकसभा चुनाव में जाति धर्म के बजाए विकास को मुद्दा बनाते हुए शत प्रतिशत मतदान करें। प्रदेश सरकार से अपील है कि पंजाब व दिल्ली सरकार की तरह ही प्रदेश में भी 300 यूनिट बिजली फ्री कर दी जाए। इस मौके पर सरदार बलजीत सिंह, हरविंदर सिंह, गुरु प्रताप सिंह ढिल्लो, तेजवीर सिंह, नजीर खान, चोखे लाल, पप्पू दिवाकर, महेंद्र सागर, मुकेश श्रीवास्तव, सतनाम सिंह, हरचरण सिंह, इंदर सिंह, कैलाश सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद