फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: डूंगरपुर मामले में तीन गवाहों के बयान दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। डूंगरपुर बस्ती को खाली कराने के नाम पर मारपीट और लूटपाट समेत अन्य गंभीर आरोपों में दर्ज एक मामले में शुक्रवार को सपा नेता आजम खां ने अपने बचाव में तीन गवाहों को पेश किया। उनकी गवाही पूरी हो गई। अब इस मामले की सुनवाई 29 अप्रैल को होगी।2019 में गंज थाने में डूंगरपुर बस्ती में रहने वाले लोगों ने 12 मुकदमे दर्ज कराए थे। आरोप है कि बस्ती को खाली कराने के नाम पर उनके साथ लूटपाट व मारपीट की गई। साथ ही बुलडोजर से मकानों को ध्वस्त किया गया। इस मामले में सपा नेता आजम खां को भी आरोपी बनाया गया है। इस तरह के दो मामलों में सपा नेता को बरी किया जा चुका है और एक मामले में सजा हो चुकी है।
विज्ञापन

एक अन्य मामले में अभियोजन की गवाही पूरी हो चुकी है और बचाव पक्ष की गवाही चल रही है। शुक्रवार को सपा नेता की ओर से अपने बचाव में पेश किए गए तीन गवाहों इकबाल, फरमान और हफीज की गवाही पूरी हो गई। अब अगली सुनवाई 29 अप्रैल को होगी।


शत्रु संपत्ति के मामले में लेखपाल के बयान दर्ज
रामपुर। शत्रु संपत्ति के मामले में शुक्रवार को लेखपाल ने अपने बयान दर्ज कराए। इस मामले की सुनवाई 30 अप्रैल को होगी। यह मामला सपा नेता आजम खां के खिलाफ वर्ष 2019 में दर्ज कराया गया था। इसकी सुनवाई चल रही है। शुक्रवार को लेखपाल प्रेमपाल ने बयान दर्ज कराए। इस मामले की अगली सुनवाई तीन मई को होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें