फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: डीसीडीएफ की जमीन से अवैध कब्जा हटाने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिला सहकारी संघ की जमीन पर एक स्कूल के निर्माण के साथ और कुछ लोगों ने अवैध कब्जे कर लिए हैं। शिकायत के बाद अब रामपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) ने जमीन से अवैध कब्जा हटवाने और अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। यह आदेश मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत के आधार पर दिए गए हैं।जिला सहकारी संघ की माला सिनेमा रोड पर करीब 22 एकड़ जमीन है। इस जमीन के काफी हिस्से पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जे कर रखे हैं। डीसीडीएफ के चेयरमैन सुभाष गुप्ता ने पिछले वर्ष इस जमीन का निरीक्षण किया था, जिसके बाद जमीन पर कब्जा होने की बात सामने आई थी। जिस पर इस मामले में स्थानीय प्रशासन से इन जमीनों से अवैध कब्जे हटवाने की मांग रखी गई थी, लेकिन उनकी शिकायत को प्रशासन ने गंभीरता से नहीं लिया और जमीनों पर कब्जे हो गए।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर इस पूरे मामले की शिकायत करते हुए संघ की जमीन पर अवैध कब्जे को हटाने की मांग रखी। शिकायत के बाद मामले में कार्रवाई के आदेश प्रशासन को दिए गए। जिसके बाद प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरडीए को इस मामले में कार्रवाई के आदेश दिए हैं। आरडीए ने इस मामले में शहर कोतवाली पुलिस को यहां चल रहे अवैध निर्माण को रुकवाने के साथ ही यहां अवैध निर्माण को ध्वस्त कराने के आदेश दिए हैं।
इस जमीन पर एक स्कूल ने भी कब्जा कर रखा है। संघ के चेयरमैन सुभाष गुप्ता ने बताया कि आरडीए ने इस मामले में पुलिस व एआर कोऑपरेटिव को अवैध कब्जों को ध्वस्त कराने के साथ अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के भी आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें