फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी खेल प्रतियोगिताओं में ले सकेंगे हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सरकारी सेवा में तैनात खेलकूद में रुचि रखने वाले कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। ऐसे कर्मचारी जिला, मंडल और प्रदेश स्तर पर होने वाली खेलकूद प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले सकेंगे। जिला स्तर पर ट्रायल आठ सितंबर को शहीदे आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा।
विज्ञापन

कोरोना के चलते पिछले साल राज्य कर्मियों के लिए जिला, मंडल, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता नहीं हो पाई थी। इससे खेलकूद में रुचि रखने वाले कर्मचारी अपनी प्रतिभा नहीं दिखा पाए थे। कोरोना संक्रमण कुछ कम होने के बाद सरकार ने एक बार फिर खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित करने का निर्णय लिया है। राज्य कर्मचारियों के कल्याणार्थ खेल के विकास तथा शारीरिक संवर्धन के लिए जिला, मंडल और प्रदेश स्तरीय चयन और ट्रायल शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है। जिला स्तरीय चयन और ट्रायल शिविर आठ सितंबर को बमनपुरी स्थित शहीदे आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें