रामपुर। दयावती मोदी अकादमी की वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में लंबी कूद में पृथ्वी और कनिका ने बाजी मारी। बच्चों ने हैरतअंगेज कार्यक्रम प्रस्तुुत कर समां बांध दिया।
मंगलवार को वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का दूसरा दिन था। दूसरे दिन बच्चों ने रिले रेस, शॉटपुट, बाधा दौड़, लंबी कूद, टग आफ वार आदि खेलों में अपना हुनर दिखाया। साथ ही बच्चों ने हैरतअंगेज करतब और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समां बांध दिया। दूसरे दिन प्रतियोगिता का शुभारंभ अपर जिला जज नीलू मोगा ने मशाल जलाकर व गुब्बारे उड़ाकर किया। मुख्य अतिथि अपर जिला जज ने बच्चों के प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें ऐसे कार्य करने के लिए प्रेरित किया। जिससे जिससे देश और समाज का नाम रोशन हो। बालिकाओं की रिले दौड़ में कनिका, प्रतिज्ञा, आद्या, शिल्पी की टीम पहले, आरूषी, राधिका, खुशी, खुश किरन की टीम दूसरे और खुशी, दिव्यांशी, अनन्या, काव्या की टीम तृतीय स्थान पर रही।
बालकों की रिले दौड़ में पृथ्वी, उदय, हर्षित, वंश की टीम प्रथम, हर्षित यादव, तुषार, राघव, अचिंत्य सिंह की टीम द्वितीय और आदित्य, शयान, समीर, अहमद की टीम तृतीय स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ में अहमद और आरोही गोयल प्रथम, राघव गुप्ता और खुशी द्वितीय, प्रांशित आर्या और शिल्पी तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ में उदय श्रीवास्तव और दिव्यांशी प्रथम, कुशाग्र गंगवार और प्रतिज्ञा जिंदल द्वितीय, अचिंत्य सिंह और नीतिका गंगवार तृतीय रहे। हर्डल में हर्षित यादव और कनिका चौहान प्रथम, गर्वित जैन और खुशकिरन द्वितीय, पुखराज रस्तोगी और खुशी तृतीय रही। लंबी कूद में पृथ्वी और कनिका प्रथम, मुजतारा और प्रतिज्ञा जिंदल द्वितीय, आदित्य और नीतिका तृतीय रहे। शॉट पुट में सउद खान और आयशा प्रथम, सिद्धांत और अभिलाषा द्वितीय, मौहम्मद अयान और अनन्या तृतीय रही। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पिरामिड और देश भक्ति गीत पर प्रस्तुति दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्या डा. सुमन तोमर ने खेलों में बच्चों की प्रतिभागिता का महत्वपूर्ण बताया और अंत में सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अनेक अभिभावक, स्टाफ व बच्चे मौजूद रहे।