समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बचाव में सपा विधायक अब्दुल्लाह आजम आए हैं। सपा विधायक ने बसपा प्रमुख मायावती के भतीजे आकाश आनंद पर पलटवार किया है। उन्होंने ट्विटर पर आकाश आनंद के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा कि काफी समय से उन नेताओं की तस्वीरें तलाश रहा हूं जो आजकल सुबह उठते ही एसी-एसी चिल्लाने लगते हैं लेकिन एक तस्वीर भी ऐसी नहीं मिल सकी जिसमें वो खुद हाथ के पंखे से हवा करते दिखाई दिये हों, बिना एसी की गाड़ी में दिखे हो, संघर्ष के लिए जेल गए हों या की जनहित के मुद्दे पर सड़क पर निकले हों।
इससे पहले आकाश आनंद ने एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए आखिलेश यादव पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि जेल में कौन कैद है, कौन जेलर है। ये बात वो कह रहे हैं जिनके चाचा और रामपुर वाले अंकल आजतक ये नहीं समझ पाए कि वो एसी कमरे से बाहर क्यों नहीं निकलते। जिनके कार्यकर्ता ये पूछने की हिम्मत नहीं कर सकते कि वे दो बजे सोकर क्यों उठते हैं, वो अखिलेश यादव ना जाने किस भ्रम में हैं।