फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता का विवाह: कार्ड से की वोट देने की अपील, लिखा- शादी में जरूर आना, चुनाव में साइकिल वाला बटन ही दबाना

Sun, 10 Oct 2021 11:23 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

सार

दूल्हा बनने की तैयारी में लगे समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष वैभव यादव का कहना है कि कार्ड पर यह प्रयोग पार्टी के प्रति उनके लगाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि शादी के लिए दुल्हन की ड्रेस तैयार करवाते समय भी पार्टी के प्रति समर्पण का ख्याल रखा है। 
विज्ञापन
सपा नेता वैभव यादव की शादी का कार्ड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कहते हैं कि सियासत का नशा सिर चढ़कर बोलता है। इस कहावत को रामपुर में चरितार्थ कर रहा सियासी रंग में रंगा समाजवादी छात्र सभा (सछास) के जिलाध्यक्ष वैभव यादव की शादी का कार्ड। इस कार्ड के जरिए लोगों को शादी में आने का न्यौता दिया गया है तो लिफाफे पर आशीर्वाद स्वरूप 2022 में समाजवादी पार्टी के साइकिल निशान वाला बटन दबाने की अपील भी छपी है।

विज्ञापन


ज्वालानगर स्थित शिव विहार कॉलोनी निवासी वैभव की शादी 15 अक्तूबर को कोटद्वार निवासी जीवानंद की सुपुत्री अर्चना से होनी है। इसके लिए तैयार हुए कार्ड की पृष्ठभूमि में सपा के झंडे वाले रंगों का प्रयोग किया गया है। कार्ड के पहले पेज पर गणपति जी के पारंपरिक चित्र के अलावा मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, आजम खां और अब्दुल्ला आजम की तस्वीरें छपी हैं। चार पेजों के इस कार्ड के हर पन्ने के निचले हिस्से में सपा के चुनाव चिह्न साइकिल का प्रयोग हुआ है।

लिफाफे की एक साइड पर प्रेषक और आमंत्रित किए जाने वाले के नाम-पते का पारंपरिक स्पेस है लेकिन दूसरी साइड सामान्य कार्डों से जुदा है। लिफाफे की दूसरी साइड पर आशीर्वाद स्वरूप 2022 में समाजवादी पार्टी के साइकिल निशान वाला बटन दबाने की अपील छपी है। साथ ही गोल मुहर लगाने के अंदाज में साइकिल के चुनाव चिह्न के साथ आजम खां और अब्दुल्ला आजम खां की रिहाई की मांग भी की गई है।
विज्ञापन


सियासी रंग में रंगा यह कार्ड चुनाव आने तक क्या-क्या रंग दिखाएगा, इसका जवाब आने वाले दिनों में मिलेगा लेकिन फिलहाल चुनावी आभा से लवरेज यह कार्ड सपा ही नहीं, अन्य सियासी हलकों में भी चर्चा का विषय बना है।

दुल्हन के परिधान में भी चमकेगी सपा के ध्वज के रंग की आभा
दूल्हा बनने की तैयारी में लगे समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष वैभव यादव का कहना है कि कार्ड पर यह प्रयोग पार्टी के प्रति उनके लगाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि शादी के लिए दुल्हन की ड्रेस तैयार करवाते समय भी पार्टी के प्रति समर्पण का ख्याल रखा है। रामपुर की जरी-जरदोजी के काम वाला हरे रंग का लहंगा और महरून रंग की कुर्ती और महरून रंग की जालीदार चुनरी तैयार कराई गई है। 

कार्ड देने के लिए वैभव का फोन आया था, लेकिन मैं रामपुर में नहीं था। मैंने उन्हें सोमवार का बुलाया है। अभी मुझे कार्ड के कलेवर की जानकारी नहीं है। कार्ड देखने के बाद ही कुछ कहना संभव हो सकेगा। - अखिलेश कुमार, जिलाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी, रामपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें