फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावों से पहले रामपुर में सपा जिलाध्यक्ष का बदलाव, वीरेंद्र गोयल बनाए गए नए जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचलें तेज हो गई हैं। जहां एक ओर अलग-अलग पार्टी के पदाधिकारी टिकट पाने की कसरत में लगे हुए हैं तो वहीं पार्टियों में पदाधिकारियों का बदलाव भी किया जा रहा है। इस बीच शनिवार को सपा ने रामपुर से वीरेंद्र गोयल को सपा जिलाध्यक्ष घोषित कर दिया। रामपुर में सपा जिलाध्यक्ष का बदलाव चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन

सपा ने वीरेंद्र गोयल को नया जिलाध्यक्ष घोषित किया है। वीरेंद्र गोयल अधिवक्ता हैं और बार में भी उनका पंजीकरण है। इसके साथ ही वो परास्नातक शिक्षा ग्रहण किए हुए हैं और आपदा प्रबंधन के मास्टर ट्रेनर की योग्यता रखते हैं। वीरेंद्र गोयल ने राजनीतिक सफर की शुरुआत जनता पार्टी के साथ साल 1977 में की थी और उस वक्त उन्हें जनता पार्टी में जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके बाद वो भाजपा के तीन बार नगर अध्यक्ष और एक बार जिला महामंत्री रहे। करीब नौ साल पहले उन्होंने सपा सांसद आजम खां की अगुआई में सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। सपा में भी उन्हें जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौँपी गई। नगर में राजद्वारा मोहल्ले में रहने वाली वीरेंद्र गोयल व्यापारी भी हैं।
विधानसभा चुनावों से कुछ समय पहले हुए इस बदलाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि कोई भी कुछ भी खुलकर कहने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें