फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के सत्ता संग्राम से रामपुर में फिर बढ़ी बेचैनी

Sun, 01 Jan 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में रविवार को सपा का राजनीतिक दंगल टीवी पर देखते लोग। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
एक दिन की खामोशी के बाद सपा में उठे सियासी तूफान ने एक बार फिर शहर के सपाइयों को बेचैन कर दिया है। कार्यकर्ता से लेकर राजनीति में दिलचस्पी रखने वाले लोगों की निगाह लखनऊ में दिनभर चले सियासी घटनाक्रम पर टिकी रही। लोग पार्टी के भविष्य को लेकर तरह-तरह के कयास लगाते रहे। 

समाजवादी पार्टी में सत्ता के संग्राम का सियासी ड्रामा पिछले कई दिन से चल रहा है। टिकटों के वितरण को लेकर गर्मायी सियासत में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पार्टी से बर्खास्तगी भी हो चुकी है। पिता पुत्र के बीच बढ़ते इस विवाद को शांत कराने के लिए नगर विकास मंत्री आजम खां भी बेहद दुखी थे। उन्होंने दोनों के बीच कल ही मध्यस्थता कराई थी, जिसके बाद सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बीच समझौता हो गया था। मगर, यह समझौता भी 24 घंटे नहीं चल सका और रविवार को सपा के अधिवेशन में जिस तरह के फैसले होते रहे और पार्टी में उलटफेर होता रहा। उसके बाद रविवार को एक बार फिर सपाइयों के चेहरे पर बेचैनी साफ झलक रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी से जुड़े बड़े नेता से लेकर आम कार्यकर्ता चरचा तो करते नजर आए, लेकिन खुलकर कोई सामने नहीं आया। सपा दफ्तर में भी यहां इक्का दुक्का कार्यकर्ता आते और वापस चले जाते। होटलों से लेकर चौराहों तक अखिलेश  को पार्टी से बाहर निकाले जाने को लेकर चरचा होती रही। सरकारी तंत्र की भी  नजर लखनऊ बवाल पर टिकी रही, लेकिन स्थानीय सपाई किसी भी तरह की प्रतिक्रिया  देने से बचते रहे। तमाम सपाइयों को अब भविष्य को लेकर भी चिंता सताने लगी  है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें