फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बेटे ने एक हजार रुपये न मिलने पर मां पर फावड़े से किया हमला

Wed, 15 Jul 2026 11:10 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। क्षेत्र के गांव अमीर खां का मझरा में एक बेटे ने एक हजार रुपये न मिलने पर अपनी मां पर फावड़े से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। युवक ने बचाने आए पिता पर भी हमला करने का प्रयास किया, लेकिन दोनों ने कमरे में घुसकर किसी तरह अपनी जान बचाई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पीड़िता ने कोतवाली स्वार में तहरीर देकर आरोपी पुत्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में ग्राम अमीर खां का मझरा निवासी परमजीत कौर ने बताया कि उसका पुत्र उससे एक हजार रुपये मांग रहा था। घर में नकदी न होने पर उसने बैंक खुलने के बाद रुपये देने की बात कही। आरोप है कि इस बात से नाराज होकर बेटा दालान में रखा फावड़ा उठा लाया और उस पर हमला कर दिया।
पीड़िता का आरोप है कि फावड़े का पहला वार उसकी एड़ी पर किया गया, जबकि दूसरे वार से उसके कूल्हे में गंभीर चोट आई। इसके अलावा दाहिने कंधे और सिर पर भी कई चोटें आईं। शोर सुनकर उसके पति अमृतपाल सिंह बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो आरोपी ने उन पर भी फावड़े से हमला करने का प्रयास किया। जान बचाने के लिए दोनों कमरे में घुस गए और दरवाजा बंद कर लिया। आरोप है कि आरोपी ने फावड़े से दरवाजा तोड़ने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन

पीड़िता ने कोतवाली स्वार पुलिस से आरोपी पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी अनुपम शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें