फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट इंडियन स्कूल ने दयावती मोदी अकादमी को 4-1 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शहीद ए आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम बमनपुरी में चल रही पुरूष फुटबॉल प्रतियोगिता के पांचवे दिन अंतिम क्वाटर फाइनल मैच में स्मार्ट इंडियनस्कूल और दयावती मोदी अकादमी की टीम के बीच मैच खेला गया। जिसमें स्मार्ट इंडियन स्कूल की टीम ने 4-1 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन

मैच में स्मार्ट इंडियन स्कूल टीम शुरुआत से ही आक्रामक रही। टीम के अनिमेष, हर्ष, आशुतोष और दीपक ने अच्छा तालमेल दिखाया और कई हमले किए। अनिमेष ने मैच के 11 वें मिनट में दयावती मोदी अकादमी की रक्षा पंक्ति को भेदते हुए बड़ी ही आसानी से पहला गोल दागा। इसके बाद मैच के 22 वें मिनट में स्मार्ट इंडियन स्कूल की टीम की ओर से दीपक के पास पर हर्ष ने एक गोल कर अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। मध्यांतर के बाद दयावती मोदी अकादमी की ओर से पहला गोल किया गया। इसके बाद स्मार्ट इंडियन स्कूल की टीम की ओर से दो गोल और दागे गए और अंत में स्मार्ट इंडियन सकूल की टीम ने 4-1 से जीत दर्ज की। मैच रेफरी जिलानी अली रहे। लाइन मैन कनोज व शाबाज रहे। टेक्निकल टेबल पर अजित रहे। 10 जनवरी को प्रतियोगिता का पहला सेमीफइनल मैच एसएफसी और स्मार्ट इंडियन स्कूल के मध्य दोपहर 2 बजे खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें