फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार पर मेरे श्याम तुम तनिक नजर रखना, अहंकार ना आ जाए बस इतनी महर रखना

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव में आधी रात तक श्री खाटू श्याम भक्त बाबा के भजनों की मस्ती में होकर आधी रात तक थिरकते रहे। श्याम बाबा के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। बाबा के चरणों में वंदन करने के लिए श्रद्धालुओं की देर रात तक भीड़ लगी रही। श्याम भक्त पंक्तिबद्ध होकर श्री खाटू श्याम बाबा के दर्शन करते रहे। गायक कलाकारों ने परिवार पर मेरे श्याम तुम तनिक नजर रखना,अहंकार ना आ जाए बस इतनी महर रखना आदि भजन प्रस्तुत कर समां बांध दिया। देर तक भक्त फूलों की होली खेलते रहे।
विज्ञापन

शनिवार की रात आदर्श कालोनी स्थित होली पार्क में श्रीश्याम साईं सेवा मंडल की ओर से तीसरा श्रीश्याम साईं फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया गया। भव्य रूप से सजे श्रीखाटू श्याम दरबार में पंडित नवनीत शर्मा ने विधि-विधान से पूजा अर्चना कर बाबा की ज्योति प्रज्ज्वलित की। इसके बाद शुरु हुआ बाबा का गुणगान। दरबार में पहले रामपुर से मनोज शर्मा और उसके बाद रुद्रपुर से आए अमन सांवरिया ने बाबा के भजन प्रस्तुत किए। इसके बाद दिल्ली से आए शीतल पांडे के दरबार में हाजिरी लगाते ही श्याम बाबा के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। झुक गए बड़े-बड़े सरकार तेरी मोर छड़ी के आगे। दीनानाथ मेरी बात जानी कोना थारे से। मेरे श्याम तुम्हारे चरणों में एक तेरा दीवाना आया है। तेरी रहमतों का किस्सा सरेशाम चल रहा है, ये तेरा खोटा सिक्का सरेशाम चल रहा है। तेरी वंशी ने मुझे पागल बना दिया। अहंकार ना आ जाए बस इतनी नजर रखना। मुझे तुमने दाता बहुत कुछ दिया है तेरा शुक्रिया है तेरा शुक्रिया है। कृपा बाबा तेरे दर पर आऊंगा दरबार में आकर अरदास लगाऊंगा जैसे भजनों पर श्याम भक्त देर तक नृत्य करते रहे। आधी रात के बाद बाबा को छप्पन भोग अर्पित कर आरती उतारी। इस दौरान रमन शर्मा, प्रवीण कपूर, संजय अग्रवाल, मुनीश गुप्ता, सौरभ गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल, लवी सक्सेना, कपिल भाटिया, नितिन अरोरा, तरनजीत सिंह, राजू गुलाठी, जगतजीत सिंह, अनूप गुलाठी, साहिल अरोरा, अनूप मेहरोत्रा, ओम अरोरा, प्रीति अरोरा, हर्षित, पीयूष कुमार, दीपिका सब्बरवाल, राशि कपूर, नूतन, संतोष, सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें