फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिमानी व्यक्ति को नहीं हो सकती परमात्मा की प्राप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। वृंदावन से पधारे कथा व्यास लीला रसिक महाराज ने कहा कि अभिमानी व्यक्ति को कभी भी परमात्मा की प्राप्ति नहीं हो सकती। अभिमान और अहंकार भगवान को प्रिय नहीं है।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण चरित प्रचार महाकाव्य समिति की ओर से प्राचीन श्रीराधा कृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण चरित रसायन महाकाव्य कथाके तीसरे दिन सोमवार को कथावाचक लीला रसिक जी महाराज ने कहा कि बड़े बड़े अभिमानी लोगों का अहंकार परमात्मा ने क्षण भर में चूर कर दिया है। प्रभु का भजन करने और उसकी शरण में रहने वाले को कभी कष्ट नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि जीव को प्रतिकूल परिस्थितियों में रहने का अभ्यास करना चाहिए। श्री कृष्ण किंकर जी महाराज ने कहा कि साधक श्रवण के पश्चात की गई लापरवाही के कारण ज्ञान का चिंतन नहीं कर पाता। इसलिए ही वह भक्ति के पथ पर अग्रसर नहीं रह पाता। गुरु हरि की कृपा से व्यक्ति अपने परम चरम लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। इस दौरान गिरीराज अग्रवाल, शिवकांत अग्रवाल, शोभित, दिनेश अग्रवाल, कृष्ण अवतार, प्रवीण, मनोज, रमेश, योगेश, राजीव, सुधीर, सचिन, पंकज, अनिल, सर्वेश, विपिन, घनश्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें