फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-मथुरा में नहीं होगी पेयजल किल्लत : शिवपाल

Sun, 20 Mar 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
किसानों को मिलेगा पानी, जाम से निजात - फोटो : amarujala
विज्ञापन
प्रदेश के सिंचाई मंत्री शिवपाल यादव ने कहा कि आगरा और मथुरा को पानी की किल्लत से जूझना नहीं पड़ेगा। मथुरा के साधु-संत पानी की मांग को लेकर उनसे मिले थे, वहां के लिए 400 क्यूसेक पानी बढ़ा दिया गया है। शिवपाल यादव रविवार को रामपुर में लालपुर बैराज के शिलान्यास पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सिंचाई के क्षेत्र में आजादी के बाद जितना काम नहीं हुआ था, उतना हमने पिछले तीन सालों में किया है।
विज्ञापन


सरयू परियोजना पिछले 30-35 साल से अधूरी पड़ी थी। 30 सालों में मात्र पांच किलोमीटर नहर की खुदाई हुई थी। हमने दो साल में 105 किलोमीटर नहर की खुदाई करा दी। वाण सागर परियोजना से इलाहबाद-मिर्जापुर को पानी उपलब्ध कराने के लिए लगभग 25 साल पहले शुरू की गई थी। उसे हमने लगभग पूरा दिया है। नरौरा में एक परियोजना शुरू की है। हमने 4000 क्यूसेक पानी बढ़ाया है।

इससे यूपी के 20 जिलों को फायदा मिलेगा। हमारे कोशिश होगी कि नदियों को गहरा करें। नदियों में पानी को रोकें, ताकि भूमिगत जल स्तर को बढ़ाया जा सके। शिवपाल यादव ने कहा कि रामपुर में जो बैराज बन रहा है उसमें रिवर फ्रंट बनाया जा रहा है। रिवर फ्रंट ऐसा होगा जैसा लखनऊ में गोमती नदी के किनारे बना है। शिवपाल ने लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में दोनों विभागों के अफसरों की क्लास लगाई। कहा कि जो सड़कें रामपुर में जो बनाई जा रही हैं उसमें गुणवत्ता होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें