फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को मिलेगा पानी, जाम से निजात 

Sun, 20 Mar 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
किसानों को मिलेगा पानी, जाम से निजात - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बहुप्रतीक्षित रोहेला (लालपुर) बैराज का शिलान्यास रविवार को प्रदेश के सिंचाई मंत्री शिवपाल यादव और नगर विकास मंत्री आजम खां ने किया। शिवपाल यादव ने कहा कि भले ही दो शिफ्टों में काम कराना पड़े, लेकिन निर्माण नौ माह में पूरा कराया जाएगा। इससेे रामपुर सहित आसपास के जिलों में सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। लालपुर पुल पर लगने वाले जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी। 
विज्ञापन


टांडा और रामपुर को जोड़ने वाले कोसी नदी पर स्थित लालपुर पुल के दिन बहुरने वाले हैं। दस अक्तूबर 2013 को कोसी नदी पर लालपुर बैराज के निर्माण की घोषणा की गई थी। तीन साल की लंबी कवायद के बाद अब इस घोषणा पर अमल शुरू हो गया। रविवार को लालपुर पुल के नजदीक ही प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव और नगर विकास मंत्री आजम खां ने संयुक्त रूप से परियोजना का शिलान्यास किया।

2.16 अरब की लागत से तैयार होने वाले बैराज के निर्माण के लिए हालांकि दो साल का वक्त रखा गया है, शिलान्यास पर शिवपाल सिंह और विभाग के प्रमुख सचिव दीपक सिंघल ने घोषणा की कि निर्माण सिर्फ नौ माह में पूरा कराया जाएगा। इसके लिए इंजीनियरों के साथ ही कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। सिंचाई मंत्री ने कहा कि परियोजना के शुरू होने से सबसे बड़ा फायदा किसानों को होगा।
विज्ञापन


परियोजना रामपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों के लिए लाभकारी साबित होगी। आजम खां ने कहा कि इस बैराज से रामपुर के लोगों को बहुत फायदा पहुंचेगा। इस मौके पर जावेद आब्दी, नसीर खां, विधायक विजय सिंह, एमएलसी घनश्याम सिंह लोधी, जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार, आसिम राजा, लाखन सिंह, अजहर खां, जाफर, सलीम कासिम, सुमित सागर, प्रमोद गंगवार, फसाहत खां मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें