फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूरमहल में बजी शहनाई, हमजा मियां का हुआ निकाह

विज्ञापन
रामपुर में दूल्हा नवाबजादा हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां और दुल्हन आनन्या डागर उर्फ शौकत जमानी बे? - फोटो : RAMPUR
विज्ञापन
रामपुर। शाही खानदान में शुक्रवार को खुशी का माहौल रहा। पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां के बेटे नवाबजादा हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां की शादी में परंपरागत रस्में अदा की गईं। निकाह के बाद मेहमानों ने दूल्हा-दुल्हन को दुआओं से नवाजा।
विज्ञापन

रामपुर रियासत के अंतिम शासक नवाब रजा अली खां के पौत्र पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां के बेटे नवाबजादा हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां के वैवाहिक जीवन की शुरूआत हो गई है। उनकी शादी के लिए नूरमहल को भव्य रूप से सजाया गया। रस्में शुरू होने से पहले कुरानख्वानी हुई। हमजा मियां की शादी हरियाणा के व्यवसायिक परिवार की आनन्या डागर उर्फ शौकत जमानी बेगम से हुई है। दुल्हन अपने परिवार सहित गुरुवार को रामपुर पहुंच गई थीं। पूर्व सांसद बेगम नूरबानो, पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां, उनकी पत्नी बेगम यासीन अली खान उर्फ शाहबानो, बड़े बेटे नवाबजादा अली मोहम्मद खां उर्फ कहवान मियां, उनकी और तमाम अतिथियों की मौजूदगी में गुरुवार को मेहंदी, चूड़ी, ढोल छपाई, चौघड़ा, उबटन और दुल्हन की गोद भराई की रस्में शानो-शौकत के साथ हुईं। शुक्रवार को निकाह के बाद मेहमानों ने दूल्हा और दुल्हन को मुबारकबाद पेश की।
शिया और सुन्नी मौलाना ने पढ़ाया निकाह
रामपुर। हमजा मियां का निकाह शिया और सुन्नी मौलाना ने अलग-अलग पढ़ाया। पूर्व मंत्री के पीआरओ काशिफ खां ने बताया कि मौलाना शाह खालिद खां और मौलाना अली मोहम्मद नकवी ने नूर महल में निकाह पढ़ाया।
विज्ञापन

यह शख्सियतें बनीं शाही शादी की गवाह
बदर दुररेज अहमद, अब्दुल अली जमाल खां, सरदार मोहम्मद असद खां, जुलनूर अली अहमद, साहिबजादा अहमद अब्दुल्ला खां, आरव सिंह डागर, फहद इकबाल खां, इशान कपूर, सुमेर सिंह बोपाराई, अंगद सिंह संधू, सामिर अली खां, फहद इक़बाल खां, कुंवर हनुत सिंह, दिव्यांक बंसल, तुषार सिंह बारिया, इक़बाल जफर, अरुण आहूजा, जॉन मारिया, अर्चना कुमारी सिंह, शिवरंजनी सिंह, ऐश्वर्य कटोच, रवि कपूर, साइमन क्लेस, फरहीन अहमद खां, शिवेक त्रेहान, नंदिनी सिंह, सबीना खन्ना, निधि गुप्ता, प्रताप अट्वाल, कामिनी सिंह, उदय ग्रोवर, गौरव सहगल, स्कंद स्वरूप, गौरव सहगल, अचिन कोचर, रानी कामिनी सिंह, फरहान मोईन।
नवाब रजा अली खां के लिखे सेहरों की रही गूंज
रामपुर। शुक्रवार को रौशनी और खुशियों के समंदर में डूबे नवाब काजिम अली खां के पारंपरिक नूरमहल से रामपुर सहसवान घराने के संगीत से सजा उस्ताद सखावत हुसैन खां का सुर गूंज रहा था... ‘यह सारा जग राजन तुमको दे मुबारकबादी, भूमि से आकाश तक रची है शादी।’ शहनाई की धुन भी गूंज रही थी। मौका था नवाबजादा हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां के निकाह का। इस महफिल में बेगम अख्तर पुरस्कार से सम्मानित उस्ताद सखावत हुसैन ने रंग भर दिया। उन्होंने नवाब रजा अली खां के लिखे सेहरे पेश किए।
दावत-ए-आम जनवरी के प्रथम सप्ताह में होगी
रामपुर। हमजा मियां की शाही शादी में कोरोना संक्रमण की वजह से सिर्फ रिश्तेदार, पारिवारिक मित्र और राजघरानों के प्रतिनिधि ही शामिल हुए। रामपुर में दावत-ए-आम का आयोजन जनवरी के प्रथम सप्ताह में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें