फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर सिस्टम में तीन सौ करोड़ का घोटाला, गवर्नर को सौंपे कागजात

Tue, 11 Apr 2017 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
लखनऊ में राज्यपाल रामनाइक को आजम के तमाम प्रोजेक्टों के विरोध में ज्ञापन सौंपते फैसल लाला। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

कांग्रेसी नेता फैसल लाला ने पूर्व मंत्री आजम खां पर करोड़ों की हेरफेर करने का आरोप लगाते हुए प्रदेश के राज्यपाल को 14 बिंदुओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए  कार्रवाई की मांग उठाई है। उन्होंने सीवर सिस्टम के नाम पर 300 करोड़ का घोटाला करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले में उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।      

पूर्व मंत्री आजम खां पर विरोधियों के हमले लगातार जारी है। बसपा के पूर्व विधायक से लेकर कांग्रेसी नेता ने भी उनके खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। सपा के गठबंधन वाली पार्टी के नेता फैसल खां लाला ने सोमवार को प्रदेश के राज्यपाल से लखनऊ मे मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने 14 बिंदुओं पर एक ज्ञापन सौंपा,जिसमें उन्होंने आजम खां पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जे करने का तो आरोप लगाया ही साथ ही शहर में सीवरेज सिस्टम डाले जाने के नाम पर 300 करोड़ रुपये का घोटाला करने का आरोप लगाया। कहा कि सीवर सिस्टम के नाम पर शहर को खोदा गया और फिर उसे पाट दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई साल तक लोग इससे परेशान रहे। सीवरेज सिस्टम के नाम यह बड़ा घोटाला किया गया। इसकी गंभीरता से जांच कराई जानी चाहिए। इसके अलावा बिजली की लाइनों को अंडरग्राउंड किए जाने के नाम पर भी घपलेबाजी का आरोप लगाया। कहा कि बिजली की लाइनों को अंडरग्राउंड तो नहीं हुई,लेकिन इसमें भी सरकारी पैसे का दुरुपयोग किया गया। इसके अलावा उनहोंने मदरसा आलिया के सरकारी भवन को जौहर ट्रस्ट में शामिल कराने यतीमखाने की जमीन से लोगों को उजाड़ कर वहां आरपीएस का निर्माण करा लेने का आरोप लगाया। कहा कि युुसूफ गार्डन में वक्फ की जमीन को कब्जा कर आजम खां के बेटे छोटे बेटे अब्दुल्ला आजम पार्टनर बनकर प्लाटिंग कर रहे हैं। उन्होंने इस प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। फैसल के मुताबिक राज्यपाल ने इस मामले में सरकार को कार्रवाई करने को कहा है।      
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें