फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर से लाउड स्पीकर नहीं उतारने पर रिपोर्ट दर्ज कराई

Mon, 10 Apr 2017 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहबाद/ रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

ढकिया चैाकी क्षेत्र के रवानी पटटी गांव में मंदिर पर लाउड स्पीकर लगा लेने पर दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध जताते हुए प्रशासन से लाउड स्पीकर उतरवाने की मांग की थी। पिछले 18 दिनों से इस मामले को लेकर दो समुदाय के लोगों में तनाव पूर्ण स्थिति बनी हुई है।

पिछले तीन दिनों से लगातार उपजिलाधिकारी बी प्रसाद, सीओ मिलक ओपी आर्य तथा कोतवाली प्रभारी सोमप्रकाश वर्मा रवानी पटटी गांव पहुंचकर एक समुदाय के लोगों से मंदिर पर लगा लाउड स्पीकर उतरवाने का अनुरोध कर रहे थे। आज रविवार को दोपहर दो बजे उपरोक्त अधिकारी कई थानों की पुलिस लेकर फिर रवानी पटटी गांव पहुंचे और मंदिर पर लगा लाउड स्पीकर उतारने को कहा। लेकिन ग्रामीणों ने मंदिर पर लगा लाउड स्पीकर उतारने से साफ इंकार कर दिया। जिससे क्षुब्ध हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने लाउड स्पीकर न उतारने वाले लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रिपोर्ट दर्ज होने से एक समुदाय के लोगों में पुलिस के खिलाफ रोष व्याप्त है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



दो दिन से किशोरी लापता ःशाहबाद। ढकिया चैाकी क्षेत्र के मधुकर गांव से छोटे लाल की बारह वर्षीय बेटी महिमा दो दिन से लापता है। काफी तलाश करने के बाद भी बेटी का कहीं सुराग नहीं लग सका है। पिता ने ढकिया चैाकी पहुंचकर बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें