फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक की तलाश में उतरे गोताखोर 

Sun, 09 Dec 2018 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
लापता युवक आमिर अहमद खां।
विज्ञापन

विज्ञापन
 लापता युवक की तलाश में गोतखोरों ने लालपुर डैम के पास की लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। युवक की बाइक लालपुर डैम पर खड़ी मिली थी., इस वजह से गोताखोर बुलाकर उसकी तलाश कराई गई। युवक के गायब होने से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

गंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला बजोड़ी टोला निवासी आमिर ( 22) शनिवार को अपने घर से बाइक लेकर बाल कटाने जाने की बात कहकर से निकला था, लेकिन वह लौटकर घर नहीं आया। परिजनों ने शनिवार की शाम उसकी गुमशुदगी गंज थाने में दर्ज करा दी थी। रविवार सुबह को कुछ लोगों ने लालपुर डैम पर एक बाइक को खड़ा देखा। उसके बाद  आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद अजीमनगर थाने की पुलिस  भी आ गई। कुछ लोगों ने बताया कि एक युवक यहां पर बैठा हुआ था, लेकिन वह लोगो पूछने के बाद वहां  खिंसक लिया था। पुलिस ने इसके बाद  किसी युवक के इसमे डूबने का शक होने पर गोताखोरों की मदद से युवक को तलाश किया। लेकिन उसको पता नही चल सका। 
विज्ञापन



सूचना के मिलने  के बाद परिवार के लोग भी आ गए। जहां आमिर की बाइक की पहचान ली।  बाद में मिलकहाशम के प्रधान  ने बाइक को पहचान लिया। उसके बाद हर जगह तलाश किया। लेकिन पता नही चल सका है। घरवालों का कहना है कि कुछ दिन  पहले यह सऊदी अरब गया था,  लेकिन काम नहीं मिलने पर वापस आ गया था। इस वजह से वह परेशान चल रहा था। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें