फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनातन संपूर्ण मानवता का मार्गदर्शक : नकवी

Sun, 09 Mar 2025 01:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शनिवार को रठौंडा मेले में हे राम रामायण कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि सनातन किसी एक मज़हब और मुल्क का नहीं बल्कि संपूर्ण मानवता का मार्गदर्शक है।
विज्ञापन

उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को आक्रांताओं की स्तुति बनाने वाले जालिमों और विदेशी आक्रमणकारियों का सियासी सुरक्षा कवच बनने की सोच-सनक का सूपड़ा साफ करना होगा। कहा कि दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यता और सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के गौरवपूर्ण इतिहास को फिर एक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रेष्ठ सुशासन का प्रमाणित वैश्विक ब्रांड बनाकर एक भारत-श्रेष्ठ भारत को मजबूती दी है। सनातन के संस्कार और सुशासन के संकल्प से लोकतंत्र समावेशी सशक्तिकरण की सफलता हासिल कर सकता है।
कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ की सफलता को दुनियाभर के लिए एक मिसाल बनाया। पूर्व मंत्री ने कहा सनातन संस्कार, सुशासन संकल्प, समावेशी राष्ट्रवाद और सर्वस्पर्शी सशक्तिकरण का मूलमंत्र है। सनातन किसी एक मजहब, मुल्क का नहीं बल्कि संपूर्ण मानवता का मार्गदर्शक है। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने रामपुर पहुंचने पर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, जिलाध्यक्ष हंसराज पप्पू, सुनीता सैनी, मोहनलाल सैनी, संजीव अग्रवाल, महासिंह राजपूत, अशोक बिश्नोई उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें