शाहबाद (रामपुर) । आंवला रोड स्थित नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुसर्रत अली खान के फार्म हाउस पर शनिवार को सपा का जिला स्तरीय पीडीए सम्मेलन हुआ। जिसमें सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने कहा कि भाजपा सरकार नफरत की बीज बो रही है। मुस्लिम को हिंदू-मुस्लिम को लड़ाना चाहती है। यदि दो बाइक टकराती हैं तो भाजपा उसे भी हिंदू-मुस्लिम के झगड़े का रूप दे देती है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की इस साजिश से बचने के लिए एकजुट होकर रहना होगा। कहा कि अमेरिका में लोग सिर्फ सात साल रहकर वहां की नागरिकता हासिल कर लेते हैं और मुसलमानों ने अंग्रेजों से पहले से ही हिंदुस्तान में रहकर हिंदुस्तान पर हुकूमत की है। उसके बावजूद भी भाजपा मुस्लमानों से हिंदुस्तान का नगारिक होने का सबूत मांगती है। भाजपा केवल नाम बदलने का ही काम कर रही है। जबकि देश में भाजपा की सरकार आते ही रोजगार की भी समस्या उत्पन्न हो गई है और समाधान नहीं किया जा रहा है। कहा कि आगामी 2027 में फिर से उप्र में समाजवादी पार्टी का परचम लहराएगा और अखिलेश यादव दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे।
सांसद ने शाहबाद की जनता से रामपुर-शाहबाद मार्ग पर शीघ्र ही फोनलेन रोड डलवाने का भी आश्वासन दिया। साथ ही सांसद हिंदू-मुस्लिम भाइयों से आपस में भाईचारा बनाए रखने के लिए अपील की। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत. के पूर्व अध्यक्ष मुसर्रत अली खान खां उर्फ पप्पू खां ने की। इस मौके पर सांसद के मीडिया प्रभारी एवं प्रतिनिधि महबूब अली पाशा एडवोकेट, राम बहादुर सागर, अनीता यादव, हाफिज नसीम, वाहिद बैग, शप्पू खां, रिंकू यादव, सतेंद्र यादव, घनेंद्र यादव, जरीफ अहमद, जावेद खां, यूनुस रजा, जकी अहमद मौजूद रहे।