फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेलेंटाइन वीक: गुलाब का फूल देकर किया प्यार का इजहार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। वेलेंटाइन वीक सोमवार से शुरू हो गया। पहले दिन रोज डे के रूप में मनाया गया। प्रेमी जोड़ों ने एक दूसरे को गुलाब का फूल देकर अपनी भावनाओं को बयां किया। साथ ही केक काटकर भी रोज डे मनाया। मंगलवार को प्रपोज डे होगा।
विज्ञापन

सोमवार से वेलेंटाइन वीक की धूम शुरू हो गई। इस दिन को और खास बनाने के लिए युवाओं ने तैयारियां पूरी की थी। रोज डे से शुरू हुआ यह सफर एक सप्ताह तक चलेगा। युवाओं के लिए फरवरी माह बेहद खास रहता है। रूठों को मनाने के सिलसिले से लेकर प्यार का इजहार करने के लिए युवा इसी माह इंतजार में रहते हैं। प्यार का दिन यानी वेलेंटाइन डे को खास बनाने के लिए बाजार भी पूरी तरह तैयार है। इस खास दिन तमाम बंदिशों को पार करते हुए युवा अपने चाहने वालों, दोस्तों और अभिभावकों के साथ प्रेम का इजहार किया। होटलों, पार्कों, रेस्टोरेंट आदि में युवाओं ने प्यार का इजहार किया। पार्कों, शापिंग सेंटरों और रेस्तराओं में युवाओं की भीड़ लगी रही। वहीं, बाजार में फूलों की दुकानों पर भीड़भाड़ रही। गुलाब के फूल और कलियां महंगे दामों पर बिकीं। आमतौर पर एक सादा गुलाब 25 से 30 रुपये तक उपलब्ध होता है। खूबसूरत पैकिंग के साथ गुलाब 150 रुपये से लेकर 180 रुपये तक में बाजार में मिला। वेलेंटाइन डे के लिए शहर की विभिन्न गिफ्ट गैलरियों में विशेष तौर पर सामान्य से ज्यादा गुलाब की खेप मंगवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें