रामपुर। सोमवार को जिले में आठ नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में इस लहर में अब तक कुल 2913 मामले सामने आ चुके हैं जबकि, सक्रिय मामले 76 हो गए हैं।
कोरोना के तीसरे लहर में जिले में काफी संख्या में संक्रमित मरीज मिल रहे थे। लेकिन, अब धीरे-धीरे हालात सामान्य हो रहे हैं। जिले में रोजाना कोरोना के मरीजों की संख्या घटती जा रही हैं। जिसे देख कर लग रहा है कि जिले में कोरोना संक्रमण नियंत्रण में हैं। वहीं, जिले में 19 दिसंबर को इस लहर का पहला कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया था। इसके बाद लगातार संक्रमितों की आंकड़ा बढ़ रहा है। एक माह में संक्रमितों की संख्या दो हजार के पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पोर्टल पर अब तक चार लोगों की मौत अपलोड की जा चुकी हैं। वहीं, सोमवार को आठ संक्रमितों की पुष्टि की गई है। जबकि, 11 संक्रमितों ने आइसोलेशन की अवधि पूरी कर ली है। सोमवार की रिपोर्ट के बाद जिले में इस लहर में अब तक 2913 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। जबकि, जिले में सक्रिय मामले 76 रह गए हैं।