फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला बैंक कर्मी से रोडवेज चालक-परिचालक ने की अभद्रता, शांतिभंग के तहत हुई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला बैंक कर्मी से रोडवेज चालक ने की अभद्रता, शांतिभंग के तहत हुई कार्रवाई
विज्ञापन

- मिलक में अंदर से बस ले जाने की बात कहने पर अभद्रता करने का आरोप
- सूचना पर पहुंची डॉयल 112 पुलिस
संशोधित खबर:
संवाद न्यूज एजेंसी
मिलक(रामपुर)। रोडवेज बस को मिलक के अंदर से ले जाने की बात पर एक महिला बैंक कर्मी से बस के चालक और की बहस हो गई। आरोप है कि इस दौरान चालक ने महिला बैंक कर्मी से अभद्रता शुरू कर दी। जिस पर महिला ने डॉयल 112 पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस चालक को रोडवेज बस के साथ कोतवाली ले आई और महिला की तहरीर पर चालक के खिलाफ शांति भंग के तहत कार्रवाई की।
विज्ञापन

नगर में एक बैंक की शाखा में कार्यरत एक महिला कर्मी सोमवार को विभागीय मीटिंग के लिए रामपुर आईं थी। इसके बाद देर शाम करीब साढ़े छह बजे वापस मिलक आने के लिए वो हापुड़ डिपो की बस में सवार हो गईं और मिलक का टिकट ले लिया। महिला का आरोप है कि उन्होंने मिलक में बस को बाईपास की जगह अंदर से ले जाने के लिए कहा तो चालक ने इंकार कर दिया। इसके बाद उनसे अभद्रता शुरू कर दी। जिस पर महिला ने डॉयल 112 पुलिस को सूचना दे दी, जिस पर पुलिस बाईपास पर पहुंच गई और बस को रोक लिया। इसके बाद पुलिस बस को कोतवाली ले आई। जहां पर महिला ने चालक पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया, जिससे कोतवाली में भीड़ लग गई। इसके बाद पुलिस ने महिला बैंक कर्मी की शिकायत पर चालक अमित के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर शांति भंग की धारा के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें