फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी में लगी रोडवेज बसें, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रोडवेज बसों के विधानसभा चुनाव में चले जाने पर बसों की किल्लत हो गई है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घंटों खड़े रहने के बाद भी उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बसें नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में मतदन कर्मियों और पुलिस फोर्स को ले जाने के लिए शासन ने रोडवेज बसों की मांग की है। चुनाव में रामपुर डिपो की 23 बसें जा चुकी हैं। जिनकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बसें कम होने से डिपो पर यात्रियों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। शासन की ओर से रामपुर डिपो से 56 बसों की डिमांड आई थी। जिसमें अब तक 23 बसें भेजी जा चुकी है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें सही समय पर बस नहीं मिल पा रही है। आधे से एक घंटे इंतजार करने के बाद लोगों को बस मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें