फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला शरणालय और और जिला कारागार का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जनपद न्यायाधीश के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्रधिकरण सचिव रमेश कुशवाहा ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला कारागार में शिविर लगाकर विधिक जानकारियां दीं। जिला कारागार के बैरकों का निरीक्षण कर बंदियों से किसी भी प्रकार की समस्या के संबंध में जानकारी ली गईं। बंदियों ने मिलाई के संबंध में समस्या बताई, जिसके संबंध में डिप्टी जेलर द्वारा बताया गया की सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार अभी मिलाई बंद करा दी गई है। अभी मिलाई के संबंध में कोई भी अन्य गाइडलाइन नहीं आयी है। केवल टेलीफोन के माध्यम से बंदियों की वार्ता उनके परिजनों से कराई जा रही है। जिला कारागार में कोई भी कोविड से संक्रमित व्यक्ति नहीं है। दूसरी ओर उन्होंने वर्चुअल कान्फ्रेंस के माध्यम से राजकीय महिला शरणालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय प्रभारी अधीक्षिका उपस्थित मिलीं। इस दौरान संस्था में 17 महिलाएं एवं एक शिशु उपस्थित मिला। वहां रह रहीं महिलाओं और उनकी सुरक्षा, खाने और शिक्षा के संबंध में जानकारी ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें