फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित और मारपीट करने के आरोप में नौ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित और मारपीट करने के मामले में महिला थाना पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

टांडा थाना क्षेत्र के टंडोला निवासी कल्पना की शादी नौ फरवरी 2019 को गाजियाबाद के विजयनगर निवासी आदित्य तोमर से हिंदू रीति रिवाज के अनुसार हुई थी। शादी में कल्पना के पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। शादी के बाद कुछ दिनों तक दोनों का जीवन ठीक-ठाक चला। आरोप है कि शादी में मिले दहेज से ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। दहेज में दस लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न करने पर आए दिन परेशान करते थे।
कल्पना ने दहेज की पूरी बात मायके वालों को बताई, तब कल्पना के पिता ने ससुराल वालों को दो लाख रुपये दे दिए। इसके बाद भी ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करते रहे। सात अप्रैल को पति आदित्य तोमर ने परिवार के साथ मिलकर कल्पना को मारपीट कर घर से निकाल दिया। तब से कल्पना अपने मायके में रहने लगी। आरोप है कि 22 अप्रैल को पति आदित्य तोमर अपने कुछ साथियों के साथ ससुराल पहुंचा और मारपीट करने लगा। शोर मचाने पर लोगों को आता देख सभी फरार हो गए। कल्पना ने घटना की जानकारी महिला थाना पुलिस को दी। बाद में पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति आदित्य तोमर, सुरेंद्र, अनिता, आशीष के साथ पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें