फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में साथियों के साथ नहाने गए युवक की डूबकर मौत,डूबते दो युवक बचाए गए

विज्ञापन
फाइल फोटो मृतक शुएब। - फोटो : MILAK
विज्ञापन
मिलक (रामपुर)। गांव खाता नगरिया में रविवार को साथियों के साथ तालाब में नहाने गए युवक की डूबकर मौत हो गई, जबकि दो युवक बचा लिए गए। युवक की मौत पर परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के खाता नगरिया निवासी शुएब (19) अपने साथियों के साथ रविवार को दोपहर करीब दो बजे तालाब में नहाने गया था। वहां अन्य युवक भी नहा रहे थे। शुएब ने भी अपने साथी अमन और इस्माइल के साथ तालाब में छलांग लगा दी। नहाते वक्त तीनों दोस्त गहरे पानी में चले गए। तीनों युवक दलदल में धंसकर डूबने लगे।
तीनों दोस्तों को डूबता देख अन्य युवाओं में चीख-पुकार मच गई और तालाब से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही गांव के तैराक तीनों को बचाने के लिए तालाब में कूद पड़े। उन्होंने डूबते हुए अमन और स्माइल कोबचाकर तालाब से बाहर निकाल लिया, जिनकी जान बच गई। वहीं, शुएब को खोजने में तैराकों को काफी देर हो गई। तैराकों ने शुएब को जैसे-तैसे बाहर निकाला।
विज्ञापन

परिजनों ने शुएब को तुरंत ही सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा गया। हादसे की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार त्यागी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इस पर पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को परिजनों के सुुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें