फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोसी नदी के टूटे बांध को बनाने में जुटा सिंचाई विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कोसी नदी में पिछले दिनों आए पानी के बहाव में कच्चा तटबंध बह गया था, जिससे आसपास खेतों में नदी का पानी आ गया था। अब सिंचाई विभाग की ओर से अस्थाई तटबंध बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। इससे नदी में पानी आने के बाद बाढ़ का खतरा कम होगा। साथ ही नदी के पानी को रोककर नदी में नहरों में डायवर्ट किया जा सकेगा।
विज्ञापन

लालपुर स्थित कोसी नदी पर न तो कोई बैराज है और न ही स्थाई तटबंध है। लिहाजा, नदी का पानी निकल जाता है। बारिश के दिनों में आने वाले पानी नहीं रोक पाते हैं। चूंकि, लालपुर में नया बैराज बनना है। लिहाजा, नबावी दौर के बियरर ऊंचे होने की वजह से नदी का पानी नहरों में नहीं जा पाता और इधर उधर निकल जाता है।
इसीलिए, हर साल सिंचाई विभाग की ओर से अस्थाई तटबंध बनाया जाता है, ताकि नदी के पानी को रोका जा सकेे और यह पानी नहरों तक पहुंचाया जा सके। लेकिन, इस बार बारिश के शुरुआती दिनों में कोसी नदी में पानी आ गया था, जिसके बहाव में बांध भी बह गया था। इसके बाद नहरों में पानी जाना बंद हो गया था और किसानों के खेतों में पानी जमा हो गया था।
विज्ञापन

ऐसे में अब नदी का जलस्तर कम हुआ है तो सिंचाई विभाग की ओर से अस्थाई तटबंध को बनाने का कार्य फिर से शुरू कर दिया गया है। करीब एक सप्ताह से चल रहा यह काम अब अंतिम चरण में है और आगामी सप्ताह में कार्य पूरा होने की भी उम्मीद है। यह तटबंध बनने के बाद नहरों तक पानी पहुंचने लगेगा, जिससे किसानों को लाभ होगा। अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग सियाराम की मानें तो अस्थाई तटबंध को बनाने से क्षेत्र के किसानों को नहरों से पानी मिल सकेगा, जिससे फसलों की सिंचाई में मदद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें