फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन में हुआ पासिंग आउट परेड का रिहर्सल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रिजर्व पुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

14 जनवरी से रिजर्व पुलिस लाइन में पीएसी के 200 रिक्रुट प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। जिनकी अंत: विषय की परीक्षाएं दिनांक दो जुलाई से छह जुलाई तक और बाह्य विषयों की परीक्षाएं 28 जून से एक जुलाई तक आयोजित की गई थी। वहीं, सात और आठ जुलाई को पुलिस अधीक्षक द्वारा साक्षात्कार लिया गया था।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 200 रिक्रुट में से 199 रिक्रुट उत्तीर्ण हुए हैं। इसी को लेकर सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में फाईनल परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संसार सिंह, सीओ सिटी अनुज कुमार चौधरी ,सीओ पुलिस लाइन रवि खोखर, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक कीर्ति आनंद, प्रतिसार निरीक्षक हरेंद्र पाल सिंह, प्रभारी आरटीसी राम सिंह रावत आदि मौजूद रहे।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें