फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र स्वयं सेवक संघ ने शस्त्र पूजन कर मनाया दशहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक की ओर से दशहरा पर्व और संगठन का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्वयंसेवकों ने शस्त्र पूजन किया। राष्ट्र की एकता और अखंडता की सुरक्षा के दायित्व का बोध भी कराया।
विज्ञापन

शुक्रवार को विजय दशमी उत्सव एवं स्थापना दिवस सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज में हुआ। मुख्य वक्ता विभाग संघ के विभाग प्रचार प्रमुख पवन कुमार जैन ने संघ द्वारा समाज परिवर्तन के लिए किए जा रहे कार्यों का विस्तार से वर्णन किया। हिंदू समाज को संगठित करने के लिए सन 1925 ई. में विजय दशमी के दिन संघ प्रथम सरसंघचालक डा.केशवराव बलीराम हेडगेवार द्वारा संघ की स्थापना की गई। असत्य पर सत्य की,अधर्म पर धर्म की,अन्याय पर न्याय की तथा आसुरी शक्तियों पर दैवीय शक्तियों की विजय के प्रतीक विजया दशमी पर स्वयंसेवकों को राष्ट्र की एकता और अखंडता की सुरक्षा के दायित्व का बोध कराते हुए राष्ट्र सेवा में समर्पित होने का आह्वान किया। समारोह में शस्त्रों का पूजन किया। पूर्ण गणवेश में सैंकड़ों स्वयं सेवकों ने समारोह में भाग लिया।
कार्यक्रम अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता, जिला संघ चालक केशव गुप्ता, सामाजिक सद्भाव प्रमुख सुंदर लाल सिंघानिया जिला प्रचारक पंकज कुमार, नगर व खंड प्रचारक बालचंद, विहिप जिलाध्यक्ष अनिल वशिष्ठ, अतुल कपूर, हरिओम गुप्ता, डा. मुकेश कुमार गुप्ता, विवेक अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, सुचित अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल भट्ठे वाले, राकेश रस्तोगी, अशेष अग्रवाल, सतेंद्र कुमार, पैक्सपेड सभापति सूर्य प्रकाश पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, भारत भूषण गुप्ता, मोहन लाल सैनी, हंसराज पप्पू, डा.सुमित गोयल, सहित अनेक स्वयं सेवकों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें